{"_id":"670518b85654e844030a64ef","slug":"awareness-raised-for-earthquake-safe-building-construction-una-news-c-93-1-una1002-135101-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भूकंप सुरिक्षत भवन निर्माण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भूकंप सुरिक्षत भवन निर्माण के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुक्कड़-नाटकों के जरिये तकनीकों से करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समर्थ 2024 कार्यक्रम के तहत पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने उपमंडल हरोली में लोगों को भूकंप सुरिक्षत भवन निर्माण को लेकर जागरूक किया। इस दौरान मंच के कलाकारों ने हरोली बस अड्डा और ग्राम पंचायत बाथू में ग्रामीणों को भूकंप के दौरान जानमाल की क्षति के नुकसान को कम करने के लिए भूकंपरोधी मकान बनाने की विभिन्न तकनीकों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बेहद आवश्यक है। उन्होंने भवन निर्माण में उत्तम सीमेंट मोर्टार, ईंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में इस्तेमाल होने वाले आवश्यक तत्वों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने कहा कि भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें।