फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Auto overturned after cattle came in front, seven year old child died

Una News: मवेशी सामने आने से ऑटो पलटा, सात वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 26 Apr 2025 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned after cattle came in front, seven year old child died
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेककर कुरुक्षेत्र हरियाणा लौट रहे थे
विज्ञापन

अंब(ऊना)। कुठियाड़ी में ऑटो पलटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य बच्ची घायल हो गई। बच्चा ऑटो में माता, नाना और नानी के साथ डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेककर कुरुक्षेत्र हरियाणा के लिए लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद मैड़ी से लौट रहा श्रद्धालुओं का थ्री व्हीलर अचानक मवेशी सामने आने के कारण पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो में सवार रूबल (7) पुत्र नसीब सिंह निवासी खानपुर रोडंगा, तहसील एवं जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) और उसकी बहन आकृति (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रूबल को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद आकृति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed