फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   auto and bike collide, three injured

Una News: ऑटो और बाइक की टक्कर, तीन घायल

Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
auto and bike collide, three injured
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव चलेट में सोमवार दोपहर एक ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवारों के साथ ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक गुरजीत (45) एवं साजन कुमार (22) निवासी कोट खालसा अमृतसर माता चिंतपूर्णी से माथा टेक कर वापस घर अमृतसर जा रहे थे। इस दौरान चलेट में सामने से आ रहे ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाइक सवारों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाइक चालक युवक गुरजीत सिंह को गंभीर चोटें होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है जबकि दूसरे युवक को आंशिक चोटें होने के चलते उसका अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा ऑटो चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। एएसआई कुलभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed