{"_id":"6825e0725823dcc79806e000","slug":"attempts-to-stop-government-schools-failed-could-not-break-the-dominance-of-private-schools-una-news-c-93-1-ssml1048-153801-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सरकारी स्कूलों को कोशिशें नाकाम, नहीं तोड़ पाए निजी का वर्चस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरकारी स्कूलों को कोशिशें नाकाम, नहीं तोड़ पाए निजी का वर्चस्व
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के रिजल्ट में निजी स्कूल फिर आगे, सरकारी पिछड़े
खास खबर
मेरिट में आए 16 विद्यार्थियों में 10 निजी स्कूलों में कर रहे पढ़ाई
दसवीं कक्षा के वार्षिक नतीजों में फिर खुली सरकारी स्कूलों की पोल
विकास चौधरी
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के वार्षिक नतीजों में फिर निजी स्कूलों ने बाजी मारी। सरकारी स्कूल पीछे रहे। हिमाचल बोर्ड की ओर से जारी मेरिट सूची में ऊना जिले के कुल 16 बच्चों ने स्थान हासिल किया है। उनमें से 10 बच्चे निजी स्कूलों और छह बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। कुल मिलाकर मेरिट में स्थान पाने वाले 16 बच्चों में लगभग 75 फीसदी निजी स्कूलों के और 25 फीसदी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। दसवीं कक्षा के वार्षिक नतीजों में एक बार फिर सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा व सुविधाओं की पोल खुली है। हालांकि, यह पहली बार नहीं। बीते कई साल से निजी स्कूल वार्षिक परीक्षा में सरकारी के मुकाबले आगे रहते आए हैं।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और निजी स्कूलों की बराबरी करने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। लेकिन, इससे वार्षिक नतीजों में कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा। कुछेक सरकारी स्कूल जो बीते कई सालों से अच्छा प्रदर्शन करते आए, उन्हीं के विद्यार्थी वर्तमान में भी मेरिट में अपना स्थान बना रहे। जबकि, परीक्षाओं से लेकर साल भर बच्चों की ट्यूशन और पढ़ाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी के आगे फीका पड़ रहा। ध्यान रहे कि सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों के बराबर की सुविधा वर्दियां और कक्षाएं तैयार करने व अन्य आधुनिक उपकरणों पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसका सकारात्मक असर वार्षिक नतीजों पर पड़ना जरूरी है।
बॉक्स
इन सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
जिन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है, उनमें एएनएस रावमापा बढेड़ा राजपूतां की दो छात्राएं यशिता व अक्षिता चौधरी, रावमापा थानाकलां का एक छात्र निपुण शर्मा, रावमापा पुबोवाल की एक छात्रा टीना देवी, रावमापा देहलां की एक छात्रा मनिंदर कौर , रावमापा जोह की एक छात्रा आयुषी ठाकुर का नाम शामिल है।