फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attempts are being made to end democracy in the country: Agnihotri

देश में लोकतंत्र को खत्म करने का हो रहा प्रयास : अग्निहोत्री

Mon, 07 Aug 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attempts are being made to end democracy in the country: Agnihotri
ऊना। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला ऊना के प्रसिद्ध बनोड़े महादेव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महादेव सभी का कल्याण करें और सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास हो रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता के साथ उनकी राजनीति को खत्म करने का तानाशाही षड्यंत्र था। सुप्रीम कोर्ट ने न्याय दिया है। कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस उत्साह के साथ कांग्रेस सरकार को बनाया, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश से नुकसान हुआ, लेकिन हमने पानी की योजनाओं को तुरंत शुरू करवाया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने पूरी ताकत के साथ काम किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता और अन्य लोग बिना सत्ता के तिलमिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed