फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attempt to steal a bike at Peer Nigah temple, accused caught with a country-made pistol

Una News: पीर निगाह मंदिर में बाइक चोरी की कोशिश, आरोपी देसी कट्टे सहित दबोचा गया

Sat, 19 Jul 2025 03:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal a bike at Peer Nigah temple, accused caught with a country-made pistol
पंजाब के बलाचौर का रहने वाला है आरोपी हरजिंद्र सिंह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में वीरवार देर शाम एक व्यक्ति को बाइक चोरी करते समय श्रद्धालुओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब आरोपी को मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह निवासी गांव पैली, तहसील बलाचौर, जिला नवांशहर (पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना जिले के समराला निवासी गुरसेवक सिंह अपने मौसेरे भाई चरणजीत सिंह के साथ माथा टेकने पीर निगाह मंदिर आए थे। शाम के समय मंदिर के बाहर खड़ी उनकी बाइक के पास एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया। उसने बाइक का हैंडल घुमाने और चाबी लगाने की कोशिश की। जब गुरसेवक और चरणजीत ने उसे रोका, तो आरोपी के साथ मौजूद अन्य लोगों ने उन पर हमला कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने लगे, लेकिन दोनों भाइयों ने पीछा कर बाइक के पीछे बैठे हरजिंद्र सिंह को नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही आरोपी ने कमर से देसी कट्टा निकालकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन गुरसेवक और चरणजीत ने साहस दिखाते हुए उसे हथियार सहित दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी को अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चोरी की नीयत से आया था या इसके पीछे कोई और मकसद था। साथ ही, उसके अन्य साथियों की पहचान और जिले में उनकी गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed