फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attack on young man returning from Kabaddi match

Una News: कबड्डी मैच से लौट रहे युवक पर हमला

Thu, 26 Dec 2024 02:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Attack on young man returning from Kabaddi match
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित पांच पर मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। गगरेट थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमले के मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस गगरेट के उपाध्यक्ष रितिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता साहिल राणा (24) निवासी मवां सिंधियां ने आरोप लगाया है कि मंगलवार देर शाम वह गाड़ी में घर लौट रहा था। तभी कुछ व्यक्तियों ने जबरन उसका रास्ता रोककर उसपर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार साहिल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मवां सिंधियां स्कूल में कबड्डी का मैच देखने गया था। जब वह मैच देखकर अपने साथी धीरज की गाड़ी में अपने घर को लौट रहा था, तभी अजय उर्फ अजू निवासी मवा सिंधिया ने उनकी गाड़ी के आगे जबरन खड़े होकर रास्ता रोक लिया और बिना किसी बातचीत के अजय ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी के अन्य साथी सतीश कुमार, जीवन, जस्सी और रितिक सभी निवासी मवा सिंधिया भी मौके पर पहुंचे और गाड़ी से खींचकर साहिल के साथ मारपीट की। साहिल ने शिकायत में बताया कि इस हमले में उसे शरीर पर गुम चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed