{"_id":"57e3cbc24f1c1bfc61a82445","slug":"attack-of-bull-on-old-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले से वृद्ध लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड के हमले से वृद्ध लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा बाजार में सांड के हमले से वृद्ध लहूलुहान हो गया है। घायल को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बंगाणा निवासी फकीर चंद वीरवार को अपने भैंसों को लेकर बंगाणा बाजार से गुजर रहा था कि इसी दौरान बाजार में घूम रहे एक सांड ने हमला कर दिया। हमले में घायल वृद्ध को स्थानीय दुकानदारों की मदद से बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन