फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack of bees at the time of creamation

शव यात्रा में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला

Fri, 17 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक Updated Fri, 17 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
attack of bees at  the time of creamation
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : file photo

क्षेत्र के समीपवर्ती गांव डंगोह खास में शव यात्रा में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। मुधमक्खियों के हमले से दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कई लोग अपने बचाव के लिए जमीन पर लेट गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है।

विज्ञापन


सभी लोग डंगोह खास के पूर्व प्रधान पदम जसवाल के भाई राजिंद्र सिंह जसवाल के अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट गए थे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग से सेवानिवृत्त हुए राजिंद्र जसवाल का निधन होने पर लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। लोग श्मशानघाट में लकड़ी डाल रहे थे और चिता को आग देनी बाकी थी कि इतने में एक उत्पाती बंदर ने पेड़ की टहनियों को जोर-जोर से हिलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता भी था, जिससे मधुमक्खियों ने दाह संस्कार में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमला बोलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में अभिषेक, जिम्मी, पदम सिंह, सतिंद्र राणा, हर्ष, इंद्र सिंह, करनैल सिंह, नरेश, राजेश, शिंदी, दिलदार सिंह सहित अन्य घायल हो गए। सतिंद्र राणा, हर्ष और इंद्र सिंह को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जबकि, अन्यों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया। उधर, घटनास्थल पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed