फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Assurance to solve drinking water crisis in Bajigar Basti in 15 days

Una News: बाजीगर बस्ती में पेयजल संकट 15 दिन में हल करने का आश्वासन

Thu, 14 Aug 2025 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Assurance to solve drinking water crisis in Bajigar Basti in 15 days
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर-8 स्थित बाजीगर बस्ती का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। वीरवार को अंब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने विधायक के समक्ष पेयजल संकट की शिकायत रखी। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए विधायक बबलू मौके पर पहुंचे और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और भरोसा दिलाया कि 15 दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बिजली की तारों को शिफ्ट करने की समस्या भी उठाई। इस पर विधायक ने कहा कि वे संबंधित विभाग से विस्तृत जानकारी लेकर इस समस्या का भी जल्द समाधान करवाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed