{"_id":"695cfe881752cc4fbd0165db","slug":"asian-tiger-surjeet-promoted-to-the-post-of-second-in-command-in-bsf-una-news-c-93-1-una1002-177411-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एशियन टाइगर सुरजीत की बीएसएफ में सेकंड इन कमांड पद पर पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एशियन टाइगर सुरजीत की बीएसएफ में सेकंड इन कमांड पद पर पदोन्नति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। हटली गांव निवासी और महाराणा रणजीत सिंह अवार्डी सुरजीत सिंह राणा को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सहायक कमांडेंट से सेकंड इन कमांड (21सी) पद पर पदोन्नति मिली है। उन्हें एशियन टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।
पूर्व भारतीय वॉलीबाल टीम के कप्तान सुरजीत सिंह राणा ने एशिया स्तर पर रजत पदक जीतने के साथ बेस्ट अटेकर का खिताब भी जीता। जर्सी नंबर 3 के साथ खेलते हुए उनकी आक्रामक और सटीक खेल की पहचान रही। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने भारत और पंजाब को कई खिताब दिलाए। साधारण परिवार से उठकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और अब बीएसएफ में उच्च पद प्राप्त करने वाली उनकी यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।