फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ashu was shot four times in the Lalsingi firing incident.

Una News: लालसिंगी गोलीकांड में आशु को मारी थी चार गोलियां

Sat, 22 Nov 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ashu was shot four times in the Lalsingi firing incident.
ऊना। लालसिंगी गांव में हुए गोलीकांड में आशु पुरी पर चार गोलियां दागी गई थीं। एक गोली सिर जबकि तीन शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी थीं। गिरफ्तार आरोपी गुरजीत मान निवासी उदयपुर चढ़तगढ़ को शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी गुरजीत मान को 24 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

गुरजीत मान पर आशु पुरी पर गोली चलाने के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं गोली चलाने का आरोपी परमिंद्र पीजीआई में उपचाराधीन है जबकि उसे गोली चलाने के लिए उकसाने वाले अन्य आरोपी पुरजिंद्र की पीजीआई में हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर करीब 15 युवकों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गोलीकांड में मारे गए आशु पुरी निवासी संतोषगढ़ जिला ऊना पर आरोपी परमिंद्र निवासी सनोली ने चार गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली आशु पुरी के सिर व तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं। आरोप है कि परमिंद्र को गोली चलाने के लिए गुरजीत मान व पुरजिंद्र उर्फ पिंदु निवासी गांव उदयपुर जिला ऊना ने उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लगातार यह कहते रहे कि आशु पुरी को गोली मार दो। इसी बीच परमिंद्र ने आशु पुरी पर गोली चला दी। जब आशु जमीन पर गिरा तो आरोपी ने कुछ और राउंड फायर किए, इसमें दो और गोलियां आशु को लगीं। इसके बाद आशु पुरी के पक्ष से युवकों ने भी गोली चलाने वाले परमिंद्र निवासी सनोली व उसके साथी पुरजिंद्र निवासी उदयपुर चड़तगढ़ पर तेजधार हथियारों के कई वार किए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद आशु पुरी को उसके साथी और परमिंद्र और पुरजिंद्र को गुरजीत मान व उसके अन्य साथी ऊना अस्पताल लेकर गए। ऊना अस्पताल में आशु पुरी को मृत घोषित कर दिया गया और परमिंद्र व पुरजिंद्र को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि मामले में तीन मुख्य आरोपियों में दो पीजीआई में उपचाराधीन हैं जबकि एक पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed