{"_id":"66c667e4b05aad5960057dc4","slug":"as-soon-as-the-strike-ended-a-crowd-of-patients-gathered-in-the-hospital-queues-formed-outside-opd-una-news-c-93-1-ssml1047-131144-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हड़ताल खत्म होते ही अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़, ओपीडी के बाहर लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हड़ताल खत्म होते ही अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़, ओपीडी के बाहर लगी कतारें
Thu, 22 Aug 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
ऊना । चिकित्सकों के हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। अस्पताल के मुख्य गेट पर मरीजों व तीमारदारों का आना-जाना लगा हुआ है।
अस्पताल के धरातल तल पर मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर स्थित मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। ओपीडी के बाहर मौजूद होमगार्ड जवान मरीजों से आवाज लगने पर ही आगे आने के लिए कह रहे हैं। इस दौरान मरीज भी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मेडिसिन ओपीडी के साथ ही चर्म रोग ओपीडी के बाहर भी मरीज काफी संख्या में मौजूद हैं। उपचार के लिए पहुंचे मरीज इस दौरान आपस में बात कर रहे हैं कि पिछले दो दिनों से वह उपचार के लिए अस्पताल आ रहे थे, लेकिन हड़ताल के चलते दोनों दिन मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा था। आज डाॅक्टर ओपीडी में बैठे हैं तो इससे बड़ी राहत मिली है। आज उपचार करवाकर ही घर वापस जाएंगे।
समय 11:40 अस्पताल के धरातल तल पर ही मौजूद शिशु रोग ओपीडी में चिकित्सक बीमार बच्चों की ओपीडी में जांच कर रहे हैं। इस ओपीडी के बाहर भी काफी संख्या में अभिभावक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी के बाहर मौजूद अभिभावक आपस में बातचीत करते हुए कहते हैं कि पिछले शनिवार से डॉक्टर हड़ताल पर थे, इसलिए आज ओपीडी के बाहर इतनी भीड़ है। चलो राहत की बात यह है कि अब हड़ताल खत्म हो गई है, अब लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अस्पताल की आई ओपीडी में पहुंचे मरीज ने बताया कि वह बीते सोमवार और मंगलवार को भी आंखों की जांच के लिए अस्पताल में आया था, आज जाकर आंखों की जांच हो पाई है। बुधवार को अस्पताल की सभी ओपीडी में चिकित्सक बैठकर मरीजों की जांच कर रहे हैं।
सचित्र