फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   As soon as the effigy of Ravana was burnt, the ground echoed with slogans of Jai Shri Ram.

Una News: रावण का पुतला जलते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा मैदान

Thu, 02 Oct 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
As soon as the effigy of Ravana was burnt, the ground echoed with slogans of Jai Shri Ram.
दशहरा पर्व पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विजयादशमी पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल ऊना के मैदान में वीरवार को रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। दशहरा उत्सव को लेकर दोपहर बाद लोग मैदान में बड़ी संख्या में जुटना शुरू हो चुके थे। शाम को करीब छह बजे बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व पर पुतले जलाए गए। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। दशहरा उत्सव के दौरान लंका दहन विशेष आकर्षण रहा। वकील कुरैशी आगरा वाले ने कलाकार साथियों सहित ंलंकापति रावण के सर-आंखों व छाती से बिजली जैसी अग्नि की किरणें निकाल कर भक्तजनों को अपना कमाल दिखाया। इससे पहले दोपहर तीन बजे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्थानीय कलाकारों ने मंचन कर लोगों को खूब लुभाया। इससे पहले दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि बाबा बाल, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, वरिष्ठ नेता अनिवास कपिला, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने शिरकत की। मैदान में बच्चों के लिए झूलों का भी विशेष प्रबंध किया गया था। इसके चलते बड़ी संख्या में बच्चों अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। रामलीला का आयोजन रामलीला कमेटी ऊना की तरफ से किया गया। पदाधिकारियों प्रिंस राजपूत, अविनाश कपिला, सुरेंद्र ठाकुर और सुभाष ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों को विशेष सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि भक्तजनों के लिए दोपहर को लंगर का भी प्रबंध पुल वाला बाजार की धर्मार्थ सराय श्री सनातन धर्म सभा ऊना में किया गया था। इस बार दशहरे का थीम बेटी है अनमोल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed