{"_id":"67821b5ca4df891fe70a88a2","slug":"as-soon-as-community-health-center-dhusada-is-upgraded-services-will-be-available-24-hours-bablu-una-news-c-93-1-una1002-143121-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा अपग्रेड होते ही मिलेंगी 24 घंटे सेवाएं : बबलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा अपग्रेड होते ही मिलेंगी 24 घंटे सेवाएं : बबलू
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान। संवाद।
- फोटो : परिजन
लोगों की मांग पर विधायक ने दिया आश्वासन, खून टेस्ट की मशीनें खरीदने की बात भी कही
रोगी कल्याण समिति की बैठक में 7.92 लाख का बजट पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा में रोगी कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इसमें विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य रूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी अंब डॉ. राजीव गर्ग ने की। इसमें गत वर्ष के आय-व्यय की पुष्टि की गई। 2024-25 के लिए बजट पर चर्चा हुई। रोगी कल्याण समिति में यह निर्णय लिया गया कि इस केंद्र में रोगियों के लिए जरूरी सामान का क्रय किया जाएगा। बैठक में 7,92,000 रुपये का बजट पारित किया गया। अस्पताल में ही मरीजों के खून के सभी टेस्ट करने की मशीनें खरीदने की बात कही गई। इस प्रस्ताव को देखते हुए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने अस्पताल में सेवाएं 24 घंटे शुरू करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े। विधायक ने कहा कि इस अस्पताल को अपग्रेड करके 24 घंटे सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर धुसाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विकास, ब्लॉक अधीक्षक भूपेंद्र, डॉ. राजेश शर्मा, फार्मासिस्ट शिखा, एसडीएम सचिन शर्मा, तहसीलदार प्रेम धीमान, एसडीओ लोक निर्माण विभाग भानु ओहरी, रोगी कल्याण समिति की सदस्य नीरू बाला, जसवीर कौर (जस्सी), अजय कुमार (राणू), सतीश कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान नीरू बाला, निशा, कुंता, हरदीप बाहड़ा, शुकलाम्बर दत्त शर्मा, विशाल लठ, कृष्ण लठ, मांगे शाह ,मनदीप सिंह, शमशेर मोहम्मद समेत अन्य मौजूद रहे।