फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Artists showed their talent on the second day of audition

Una News: ऑडशिन के दूसरे दिन कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 09 Apr 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Artists showed their talent on the second day of audition
राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां चरम पर
विज्ञापन


10 अप्रैल है ऑडिशन का आखिरी दिन
संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां तेज हैं। लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का दौर जारी है। दूसरे दिन भी स्थानीय कलाकारों ने प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। 10 अप्रैल ऑडिशन का आखिरी दिन है। हर दिन सुबह 11 बजे से आयोजित हो रहे ऑडिशन के लिए इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय हरोली में आवेदन जमा कर सकते हैं या स्टेटलेवलहरोलीउत्सवएटदरेट डॉट कॉम पर ईमेल भेज कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।


उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महा उत्सव में प्रदेश व देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को चार चांद लगाएंगे। प्रशासन की प्राथमिकता हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करना है, जिससे स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों तथा महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव की शोभा बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed