{"_id":"67019e0ab977cd12dc0a8877","slug":"art-heritage-series-organized-in-una-girls-school-from-tomorrow-una-news-c-93-1-una1001-134928-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना कन्या विद्यालय में कल से कला धरोहर शृंखला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना कन्या विद्यालय में कल से कला धरोहर शृंखला आयोजित
Sun, 06 Oct 2024 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
ऊना। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन ऊना के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय ऊना में होगा।
7 और 8 अक्तूबर को कला धरोहर शृंखला कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से हिमाचल के पांच विद्यालयों में ये प्रतियोगिता कराई जाएगी। ऊना स्थित राजकीय बालिका उत्कृष्ट विद्यालम को कला धरोहर शृंखला के 54वें संस्करण के लिए चयनित किया गया है। यहां दो दिवसीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला में दिल्ली के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत कलाकार ओजेश प्रताप सिंह छात्राओं को संत मीराबाई पर आधारित भजनों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके साथ अपनी विशेष प्रस्तुति भी देंगे। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक सहायक संस्था है, जो भारत की समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शृंखला में संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में कला धरोहर श्रृंखला के तहत यह आयोजन होंगे। संवाद