फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dulaihar becomes handball champion; Dehlan becomes basketball champion.

Una News: दुलैहड़ हैंडबाल, देहलां बना बास्केटबाल चैंपियन

Tue, 22 Sep 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Sep 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
Dulaihar becomes handball champion; Dehlan becomes basketball champion.
पंडोगा (ऊना)। बीबीएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिताओं में दुलैहड़ ने हैंडबाल और देहलां ने बास्केटबाल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, बॉक्सिंग में दियाड़ा ओवरऑल विजेता रहा। सोमवार को विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
हैंडबाल के फाइनल में दुलैहड़ स्कूल ने बसदेहड़ा को 31-14 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। बास्केटबाल फाइनल में देहलां ने एसडी संतोषगढ़ को 57-25 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले सेमीफाइनल में देहलां ने बसदेहड़ा को 62-12 और एसडी संतोषगढ़ ने वीपीएस को 58-23 से हराया था।
उधर, बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्गों में पवित्र हरजोत, सुजल ठाकुर, एकांश राजन, अंशुल ठाकुर, शुधित चौधरी, वंशित शर्मा, रोहन कपूर, आदित्य ठाकुर, नमन भारद्वाज, शाबाद और प्रांशुल विजेता रहे। दियाड़ा ने ओवरऑल विजेता और बसोली स्कूल ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में खड्ड और पंडोगा के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में खड्ड ने पंडोगा को 10-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में पंजावर ने अंबोटा को 4-3, केसी पंडोगा ने चुरुड़ू को 2-0 और भंजाल ने ईसपुर को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed