फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Army eliminated terrorists with Operation Sindoor: Vivek

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से किया आतंकियों का खात्मा : विवेक

Wed, 07 May 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Army eliminated terrorists with Operation Sindoor: Vivek
बोले-आतंकवाद का कोई धर्म नहीं, यह एक वैश्विक संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना के जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विवेक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जो एक अत्यंत दुखद और निंदनीय कृत्य है। विवेक शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह एक वैश्विक संकट है, जो मानवता को चुनौती देता है। आतंकवाद को किसी भी प्रकार से धार्मिक रंग देना घातक है और इससे केवल असामाजिक ताकतों को बढ़ावा मिलता है। विवेक शर्मा ने कहा कि इस हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एक विशेष सैन्य अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और सैकड़ों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। यह कार्रवाई न केवल सेना की क्षमता और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के मामले में कोई समझौता नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed