फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Arbitrariness of drivers, jam on Bailey bridge

Una News: चालकों की मनमानी, बेली ब्रिज पर जाम हुआ आम

Wed, 11 Sep 2024 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of drivers, jam on Bailey bridge
ऊना रामपुर पुल छोटा होने के चलते लगा जाम
ऊना। ऊना-रामपुर मार्ग वाहन चालकों और आम जनता की आवाजाही के लिए सिंगल लाइन के रूप में बहाल कर दिया गया है। बरसात में ध्वस्त हुए पुल पर बेली ब्रिज बनाकर वर्तमान में यहां पर वाहनों की आवाजाही जारी है लेकिन ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की दोनों ओर से लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इससे वाहन चालकों और आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से भले ही वहां पर 18 टन से अधिक भार वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में वहां पर वाहनों को धीरे चलाएं सहित अन्य चेतावनी बोर्ड भी नजर आएंगे। वाहन चालक और आम जनता देखादेखी में ट्रैफिक नियमों की पालन करता नहीं दिखा है। इसके चलते वहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। यहां पर प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक पुलिस जवान की तैनाती कर दे तो वाहनों की आवाजाही यहां पर सहजता से हो सकती है। लोक निर्माण विभाग मंडल ऊना के अधिशासी अभियंता केएस ठाकुर के अनुसार पहले दिन बेली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से वहां पर व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि से और आम जनता की सुविधा के लिए एक कर्मचारी तैनात किया गया था। उन्होंने कहा है कि वहां पर एक पुलिस का जवान तैनात करने के लिए प्रशासन और पुलिस को अवगत करवाया जाएगा। इस बेली ब्रिज से एक समय में एक ही वाहन क्रॉस कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed