{"_id":"67af34f8f1c7db8b5f042a58","slug":"approval-for-construction-of-nanavin-falh-galod-road-after-33-years-una-news-c-93-1-ssml1047-146098-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 33 साल बाद ननावीं-फाल्ह-गलोड़ सड़क निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 33 साल बाद ननावीं-फाल्ह-गलोड़ सड़क निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
वन विभाग ने सड़क निर्माण के लिए जारी किया एनओसी
तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की बहुचर्चित सड़क ननावीं-फाल्ह-गलोड़ के निर्माण को लेकर आखिरकार 33 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी मिली है। इस सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग से भी मंजूरी मिल गई है। 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार की ओर से इस सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी। हालांकि, सोलह सिंगी धार के बीच ही इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है। कोट और ननावीं से मलकीयत भूमि पर सड़क का निर्माण कार्य हो चुका है। अब सड़क निर्माण पूरा होने से पीपलू से लेकर डरोह तक जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा हमीरपुर की दूरी भी और कम होगी। विधायक विवेक शर्मा ने ननावीं में मीडिया से बात करते हुए सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की ओर से दी गई एनओसी के बारे में जानकारी दी। विवेक शर्मा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र अब तक सड़क सुविधा से वंचित था। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को घर-द्वार पर सुनना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई राह है। वर्षों से यहां के लोग सड़क की सुविधा से वंचित थे, लेकिन अब यह सपना पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सड़क निर्माण को मंजूरी देकर जनता को बड़ी राहत दी है। छात्रों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों के लिए यह सड़क वरदान साबित होगी।