{"_id":"67dfecb84c99a702150221e2","slug":"appointment-of-chairman-in-school-education-board-should-be-done-soon-rajan-una-news-c-93-1-una1002-149413-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड में चेयरमैन की नियुक्ति जल्द की जाए : राजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड में चेयरमैन की नियुक्ति जल्द की जाए : राजन
विज्ञापन
बोले, स्कूल में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जरूरी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र की जाए। संघ के प्रांतीय संगठन एवं प्रेस सचिव राजन शर्मा ने प्रेस बयान में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से आग्रह किया है कि किसी शिक्षाविद को ही शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति दी जाए। एक शिक्षाविद को ही बोर्ड और शिक्षकों एवं छात्रों की समस्याओं के बारे में व्यापक जानकारी होती है। इससे बोर्ड से संबंधित प्रत्येक कार्य को करने और करवाने में सुविधा रहेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि स्कूलों में ड्रेस कोड लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्कूलों में वैसे भी शिक्षक वर्ग अच्छी एवं सभ्य ड्रेस पहन कर ही आते हैं। शिक्षक वर्ग यह भली भांति जानता है कि बच्चों के सामने कैसे आना है। स्कूल के बच्चे भी उनका अनुसरण करते हैं। ड्रेस कोड लागू होने से कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हो सकता। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीआर राही के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है।