फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Applications invited for three vacant posts of Anganwadi assistants

Una News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त तीन पदों के लिए मांगे आवेदन

Tue, 02 Sep 2025 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for three vacant posts of Anganwadi assistants
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर
विज्ञापन

25 को होंगे बाल विकास परियोजना अंब में साक्षात्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाल विकास परियोजना अंब के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। कार्यकारी सीडीपीओ अंब संदीप कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन भरकर 22 सितंबर शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय अंब में जमा करवा सकते हैं। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद ग्राम पंचायत प्रम्ब के आंगनबाड़ी केंद्र कौआ, चोआर पंचायत के केंद्र चोआर-दो और स्थोतर पंचायत के केंद्र गिजार चौ में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 सितंबर को सुबह 10 बजे कार्यालय में होगा। सीडीपीओ ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा सत्यापित होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed