फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Applications invited for international exposure visit of teachers

Una News: अध्यापकों के अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट के लिए मांगे गए आवेदन

Sun, 06 Oct 2024 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Oct 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for international exposure visit of teachers
ऊना। सरकार की ओर से शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में अध्यापकों के लिए अंतरराष्ट्रीय भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पात्रता रखने वाले अध्यापकों को दो दिन के भीतर जरूरी दस्तावेज व जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत अध्यापकों से जिन दस्तावेजों की जानकारी की मांग की गई है, उनमें अध्यापन सेवाकाल की अवधि से जुड़ा प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आवेदन करने वाले शिक्षकों की शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां, अवार्ड और बीते सालों में उनके विषय में क्या रिजल्ट रहे, उसकी जानकारी भी देनी होगी। इसके अलावा अध्यापकों की पोस्टिंग से लेकर उनकी शिक्षा के अलावा अन्य उपलब्धियों की जानकारी भी मांगी गई है, जिसे एक डाक्यूमेंट्री की तरह बनाकर जमा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। यह दो दिन शनिवार और रविवार हैं। ऐसे में अध्यापकों के लिए सारी औपचारिकताएं इतने कम समय में पूरा करना काफी चुनौतीपूर्ण है। बता दें कि विदेश में प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों के लिए शिक्षा क्षेत्र की नई तकनीकों से अवगत करवाना मुख्य मकसद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अध्यापकों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट से जुड़ी जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। फिलहाल इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। अगर भविष्य में इसकी अंतिम तिथि को लेकर कोई बदलाव होता है, तो निश्चित तौर पर उसे लागू किया जाएगा।
राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed