फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Apple orchards bloom late, leaving gardeners with gloomy faces

Una News: देरी से खिले सेब बगीचे, बागवानों के चेहरे मुरझाए

Sat, 25 Apr 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Apple orchards bloom late, leaving gardeners with gloomy faces
फ्लॉवरिंग से लकदक हुआ सेब का बगीचा।
कुल्लू। जिले में इस बार मध्य अप्रैल तक जिले की चोटियों पर हुई बर्फबारी और बारिश से पड़ी ठंड की वजह से से सेब की फ्लावरिंग पर असर पड़ा है। ठंड के कारण सेब के पेड़ों पर दो हफ्ते देरी से फूल खिले हैं। ऐसे में इस बार मंडियों में सेब भी देरी से पहुंचेगा।
विज्ञापन

सेब पर हर साल मौसम की मार पड़ती है। इस बार भी असमय बर्फबारी ने बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया है। मौसम डेढ़ दशक से बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। असमय बर्फबारी से बागवानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ेगा। एक तरफ सेब की फसल देरी से तैयार होगी और दूसरी तरफ उत्पादन में भी गिरावट आएगी। मौसम में आ रहे बदलाव से बागवानी विभाग के विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। बागवान लीला प्रसाद, तेज राम, मनोहर लाल, राज कुमार, सोहन लाल, टिकम राम, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह और श्याम लाल का कहना है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक पहाड़ों में जमकर बर्फबारी होने से इसका असर बागवानी पर पड़ा है। एकाएक ठंड बढ़ जाने से फ्लावरिंग की प्रक्रिया रुक गई और बगीचों में 20 अप्रैल के बाद फूल आने लगे हैं। कहा कि कई जगहों पर पहले चरण की फ्लावरिंग को भारी नुकसान हुआ और सेटिंग होने से पहले फूल पेड़ से जमीन पर गिर गए। बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक राज कुमार ने कहा कि मौसम की वजह से फ्लावरिंग पर करीब 12 से 15 दिन का असर हुआ है। इस कारण सेटिंग भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। कहा कि मौसम से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। अगले सप्ताह तक इसके आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed