फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Announcement of the new executive committee of the Chintpurni Block Congress Committee.

Una News: चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा

Mon, 10 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Announcement of the new executive committee of the Chintpurni Block Congress Committee.
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति के बाद संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में तुरंत प्रभाव से अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और 23 सचिव तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के लिए सोशल मीडिया व मीडिया टीम का गठन किया गया है, तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में बांटकर पंचायत व बूथ स्तर के अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गई हैं।
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी में प्रीतम सिंह घंगरेट, दर्शन कुमार गुरेट, राम लोक लोहारा, कपूर दीन सपौरी, सुभाष चंद सागू मैड़ी, मदन शर्मा सोहारी, जनक राज कालिया रिपोह मिसरां, सतीश गोस्वामी अंब, मास्टर बलदेव प्रसाद भैरा और मास्टर बलवीर सिंह ठठल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महासचिव पद की जिम्मेदारी संदीप कुमार शिपू अंब, विनोद कुमार घंगरेट, भानू सूद चिंतपूर्णी, जगतार सिंह ज्वार, पूर्व पार्षद अंब रितेश शर्मा, कैप्टन मोहिंदर सिंह बधमाणा, रमन कुमार ठठल, कमल बख्शी ठठल, पीसी राणा चक्कसराय, राजिंदर कहोल कटौहड़ कलां और कैप्टन जोगिंदर मेहता कुठियाड़ी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर दिलबाग सिंह महंता, शेरे मुखत्यार घेवट बेहड़, विपिन कुमार कनियारी, राकेश रेहल अंब, डॉ. हरि पाल चौकी मन्यार, सुखलांबर लठ्ठ धुसाड़ा, संतोष कुमारी नैहरियां, शीतल सिंह त्यार, कैप्टन रघुनाथ नैहरियां, यशपाल सिंह उर्फ जस्सी चौकी मन्यार, सुरेश अरोड़ा अंब, पुष्पा देवी खरोह, रवि कुमार स्तोथर तैनात किए हैं।
इसके अलावा छज्जू राम धर्मशाल महंता, मनीष कुमार उर्फ मनु कुठियाड़ी, मदन लाल धंधड़ी, रतन चंद टकारला, गुरदेव भुल्लर चुरडू, स्वतंत्र कुमार धंधड़ी, राकेश लट्ठ बहेड़ी, निर्मल सिंह टकारला, डा. संजीव कुमार रिपोह मिसरां और अब्दुल गफूर कुठेड़ा खैरला अंब को भी सचिव नियुक्त किया गया है। प्रचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम में भरवाईं के साहिल शर्मा व चुरडू के सुरेंद्र कुमार बैंस को शामिल किया गया है।
मीडिया टीम की कमान शिव कुमार टकारला, पुनीत कुमार धर्मशाल महंता और कुठेड़ा खैरला अंब के अश्वनी कुमार उर्फ मिंटू को सौंपी गई है। संगठनात्मक सुविधा के लिए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया गया है।
भरवाईं जोन का प्रभार अशोक कुमार गुलेरिया बधमाणा को दिया गया है। कुठेड़ा खैरला जोन में जागीर संधू रिपोह मिसरां, पूर्व प्रधान मंजूबाला पोलियां परोहितां व पूर्व प्रधान उषा देवी रिपोह मुचलेयां को जिम्मेदारी मिली है।

ठठल जोन का कार्यभार जोगिंद्र को और जोल जोन का प्रभार चौकीमन्यार के जीवन बाली को सौंपा गया है। इसके अलावा पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र की 62 पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही 102 बूथों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed