{"_id":"573713f54f1c1b3607919ff1","slug":"animal-shed-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 14 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के समीप वनगढ़ में भीषण अग्निकांड में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड में पशुशाला में रखी तूड़ी सहित अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग की लपटों पर काबू पाया। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह वनगढ़ निवासी इकबाल सिंह की पशुशाला में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पशुशाला को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, इसी दौरान दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम में फायर मैन वीरेंद्र, विजय और सतनाम ने काफी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। अग्निकांड में इकबाल ने बताया कि पशुशाला में रखी तूड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है, जिससे उसे भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन