फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Animal feed became costlier by 50 percent

20 से 50 फीसदी तक महंगी हुई पशुओं की खुराक

Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Animal feed became costlier by 50 percent
नारी (ऊना)। जिले के 90 फीसदी लोग कृषि और पशुपालन करते हैं। यह उनकी आमदनी का जरिया है। किसान जहां बीज, खाद और कीटनाशक महंगे होने की दुहाई दे रहे हैं, वहीं पशुपालक भी पशुओं की खुराक महंगी होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

गत छह महीने में खल-बिनौले के दाम 20 से 50 फीसदी तक बढ़े हैं। करीब छह महीने पहले बिनौले के थोक दाम 35 से 40 रुपये किलो थे। अब यह 50 से 60 रुपये किलो हो गए हैं। खल के दाम 20 से 25 रुपये किलो बढ़कर 40 से 45 रुपये किलो हुए हैं। पशुओं के हाजमे के लिए रामबाण माने जाने वाले तारामीरा का थोक भाव छह महीने पहले 36 रुपये किलो। अब यह 80 रुपये किलो हो गया है। फीड के दाम भी पांच से छह रुपये किलो बढ़े हैं।
विज्ञापन

पशुपालक रामलाल, प्रकाश चंद, मुकेश कुमार, जोगिंदर पाल, बलवीर सिंह और कृष्ण चंद्र ने कहा कि पशुओं की खुराक भी महंगी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में गाय का दूध पुराने ही रेट 35 रुपये किलो और भैंस का 50 रुपये किलो बिक रहा है। इससे आय बढ़ना तो दूर,खर्चा पूरा करना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम घटने के बाद उन्हें पशुओं की खुराक सस्ती होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तूड़ी के दाम भी 300 रुपये से 500 रुपये बढ़ गए हैं। पिछले सीजन पर 500 रुपये क्विंटल बिकने वाली तूड़ी 900 से 1000 रुपये क्विंटल बिक रही है। क्षेत्र के कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इस समय कई पशुपालकों के पास तूड़ी खत्म हो गई है। पंजाब से इसे मंगवाया जा रहा है। वे लोग मनमाने दाम वसूलते हैं। सरकार पंचायतों को परमिट दे तो तूड़ी सस्ते दाम पर पशुपालकों को उपलब्ध करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed