फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anil Neelu decorated with the crown of the President of Nagar Panchayat Gagret

Una News: अनिल नीलू के सिर सजा नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष का ताज

Thu, 13 Jun 2024 06:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 13 Jun 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Anil Neelu decorated with the crown of the President of Nagar Panchayat Gagret
एसडीएम सौमिल गौतम ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष पद का ताज अब अनिल कुमार नीलू के सिर सजा है। इसी कार्यकाल में अनिल कुमार नीलू नगर पंचायत गगरेट के तीसरे अध्यक्ष होंगे। वीरवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अनिल कुमार नीलू के रूप में एक ही नामांकन-पत्र दाखिल हुआ। इसके चलते अध्यक्ष पद का चुनाव करवाने आए एसडीएम सौमिल गौतम ने उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया।
अनिल कुमार नीलू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर पंचायत गगरेट का चहुंमुखी विकास करवाने की होगी। नगर पंचायत गगरेट के चुनाव संपन्न होने के साथ ही नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार बिंदू काबिज हुए थे, लेकिन कुछ समय बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया, जिसके चलते वह पदच्युत हुए और उनके स्थान पर सर्वसम्मति से सुरेंद्र सिंह तोतू अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। अब सुरेंद्र सिंह तोतू द्वारा निजी कारणों के चलते अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया गया। इसके बाद तय था कि नगर पंचायत के अगले अध्यक्ष अनिल कुमार नीलू होंगे। हालांकि इससे पहले प्रदेश में चुनाव के चलते घोषित आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते अध्यक्ष पद का चुनाव टालना पड़ा था।
विज्ञापन

वीरवार को अध्यक्ष पद के लिए रखे गए चुनाव के लिए सुरेंद्र सिंह तोतू ने अनिल कुमार नीलू का नाम प्रस्तावित किया। नगर पंचायत की उपाध्यक्ष कुसुम लता ने उनके नाम को अनुमोदित किया। अनिल कुमार नीलू के विरुद्ध कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतरा, जिसके बाद सर्वसम्मति से अनिल कुमार नीलू को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि अनिल कुमार नीलू सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसकी सूचना उपायुक्त ऊना को भेजी जा रही है। वहां से समय तय होने पर अनिल कुमार नीलू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed