फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anil Gagret elected President of Patwari Kanungo Sangh

गगरेट पटवारी कानूनगो संघ की कमान अनिल को

Tue, 13 Jul 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Anil Gagret elected President of Patwari Kanungo Sangh
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के पटवारी कानूनगो संघ का त्रैवार्षिक चुनाव मंगलवार को हुआ। पटवारी कानूनगो संघ के प्रांतीय महासचिव कानूनगो सतीश चौधरी की अध्यक्षता में घनारी में हुए चुनाव में अनिल ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रधान प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रीराम शर्मा को महासचिव, सुशील कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, बलवंत कुमार को वित्त सचिव, गुरनाम सिंह, नरेश कुमार और चंद्रशेखर को उप प्रधान, सुरिंदर सिंह को सहसचिव, रोहित कुमार को मीडिया प्रभारी, प्रवीन कुमार को वरिष्ठ सलाहकार, विनोद कुमार को सलाहकार, रमन राणा को ऑडिटर, राहुल शारदा और राजीव जसवाल को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। पटवारी कानूनगो वर्ग को आ रही समस्याओं को उचित मंच पर पहुंचा कर उनका हल करवाने के प्रयासों के साथ जनहित को भी मद्देनजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आम जनता को राजस्व संबंधी कार्यों में कोई कमी न आए। जनता के कार्य समयबद्ध हों। इस अवसर पर कानूनगो जयगोपाल और राजेश कुमार, पटवारी अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, चमेल सिंह, दीपक, कृष्ण दत्त, अनिल कुमार, विपिन कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, गुरमीत सिंह, कादर ख़ान, हरविंदर सिंह, शुभम डोगरा, वीरेंद्र कुमार और पवन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed