फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   angry on removing illigal shops

अस्थायी दुकानें हटाने पर मैहतपुर सब्जी मंडी में हंगामा

Fri, 02 Dec 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
angry on removing illigal shops
मैहतपुर में सब्जी मंडी में कार्रवाई करती अाबकारी एवं कराधान विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय वार्ड दो में सप्ताह में दो दिन लगनी वाली किसान सब्जी मंडी में सजी अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू होती ही किसान सब्जी मंडी में हंगामा खड़ा हो गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में पड़ोसी सूबे पंजाब के नंगल से आकर स्थानीय किसान सब्जी मंडी में सब्जी और फल बेचने वाले रेहड़ी वालों को खदेड़ दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह किसान सब्जी मंडी है और यहां स्थानीय किसान ही फड़ी लगाकर सब्जी बेच सकते हैं। व्यापार मंडल ने सब्जी मंडी में सब्जी फल के अलावा फड़ी लगाकर दूसरा सामान बेचने वालों पर भी शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन


व्यापार मंडल की शिकायत पर आबकारी एवं कराधान विभाग के एक अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए दो फड़ी वालों को बिना बिल के सामान बेचने पर दो हजार छह सौ रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इससे पहले कि अस्थायी दुकानें सजाकर सामान बेचने वालों पर जुर्माना ठोंका जाता, स्थानीय नगर परिषद के कुछ पार्षद भी मौके पर आ पहुंचे और फड़ी वालों के हक में खड़े हो गए। व्यापार मंडल के चेयरमैन दीपक द्विवेदी, प्रधान राहुल ऐरी, सुभाष ऐरी, अजय कुमार, गोपाल, पूर्व पार्षद पवन कुमार समेत अनेक अन्य लोगों ने कहा कि फड़ी वालों ने व्यापार मंडल के लोगों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए ऊपर तक सेटिंग होने की धमकियां दी हैं।
विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल एवं नगर परिषद के पार्षदों के बीच आपसी तनातनी बढ़ते देखकर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी ने कार्रवाई रोक दी तथा आपसी बातचीत से मसले का हल करने की बात कही। इस बीच फड़ी वालों ने आरोप लगाया कि व्यापार मंडल के लोग उन्हें इसलिए यहां से खदेड़ रहे हैं, क्योंकि वे मनमाने दामों पर सामान बेचकर लोगों की जेबों पर डाका नहीं डाल पा रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि विभाग में अगर हिम्मत है तो उन दुकानदारों के सामान और बिलों की भी जांच करे, जो अस्सी फीसदी कारोबार नंबर दो में कर रहे हैं। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक पवन कुमार ने दो फड़ी वालों से 2600 रुपये जुर्माना वसूलने की पुष्टि की है। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, पार्षद राजेंद्र कौर, उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम चंदेल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed