फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Angered by the incident in West Bengal, doctors kept OPD closed

Una News: पश्चिम बंगाल की घटना से नाराज डॉक्टर्स ने बंद रखी ओपीडी

Sun, 18 Aug 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Angered by the incident in West Bengal, doctors kept OPD closed
दौलतपुर चौक (ऊना)। पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और फिर हत्या मामले को लेकर आईएमए और आईडीए काॅल पर डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल का असर गगरेट क्षेत्र में देखने को मिला। जहां शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक के डॉक्टर्स भी हड़ताल पर रहे। इस वजह से अस्पताल में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं व अन्य कामकाज भी बंद रहा। ओपीडी बंद होने की वजह से दिनभर मरीज इलाज के लिए भटकते रहे, जबकि आपातकालीन सेवाएं चालू रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा काले बिल्ले लगाकर इस जघन्य घटना का विरोध प्रकट किया गया। इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनय, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संविदा शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट आशा देवी, वार्ड सिस्टर सतनाम कौर, फार्मेसी ऑफिसर संजीव व अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ द्वारा एक जगह एकत्रित होकर इस घटना का विरोध प्रकट कर मृतक महिला डॉक्टर के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन


फ़ोटो: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक के डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य हड़ताल के चलते अपना विरोध प्रकट करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed