फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anger against the government over non-payment of pension arrears

Una News: पेंशन का बकाया न मिलने पर सरकार के खिलाफ रोष

Thu, 06 Feb 2025 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Anger against the government over non-payment of pension arrears
हिम आंचल पेंशनर्स संघ गगरेट की सभा में मांगों को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ गगरेट की सभा का आयोजन वीरवार को अध्यक्ष रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन किया गया। पेंशनरों ने पेंशन की बकाया राशि न मिलने पर रोष जताया। कहा कि लाखों के मेडिकल बिलों का भुगतान कई वर्षों से नहीं हुआ है। 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को उनके लाभ अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सभी पेंशनरों का बकाया शीघ्र अतिशीघ्र दिया जाए। महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें शीघ्र जारी की जाएं। संघ के प्रदेश वित्त सचिव ओम राज कंवर ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की आगामी संघर्ष रूपरेखा तैयार की जा रही है। राज्य स्तर पर सरकार के प्रति रोष रैली का आयोजन शीघ्र किया जाएगा। इस सभा में कैलाश कुमार, राजकुमार शर्मा, सतदेव पराशर, महावीर शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, तरसेम सिंह, हरबंस लाल, पृथ्वी चंद रत्न, रघुवीर सिंह, संतोष कुमारी, हरभजन सिंह, सतदेव कंवर, जीत सिंह, मदन लाल शर्मा, कृपाल डडवाल, कुंदन लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, तिलक राज, रमा देवी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed