{"_id":"619a89e05a056c763005c210","slug":"anandit-win-medal-in-chandhigarh-merathan-una-news-sml39097043","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की मैराथन में आनंदित शर्मा ने जीता मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की मैराथन में आनंदित शर्मा ने जीता मेडल
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चंडीगढ़ में 21 नवंबर को सुपर सिख रन का आयोजन खालसा एड ग्रुप की तरफ से सेक्टर एक के चंडीगढ़ क्लब में किया गया। इस मैराथन के पांच किलोमीटर वर्ग में भाग लेते हुए जसवां परागपुर विधानसभा के गांव बाथु टिप्परी के आनंदित शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस मैराथन में पूरे उत्तर भारत के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें जाने माने एथलीट भी शामिल रहे।
आनंदित शर्मा ने पांच किलोमीटर की दौड़ को 25 मिनट में पूरा करके यह मेडल अपने नाम किया। इसी मैराथन में आनंदित के पिता 42 वर्षीय राकेश शर्मा ने भी 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने इस हॉफ मैराथन को एक घंटे 46 मिनट में पूरा कर अपने आयु वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। संवाद