Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   An action plan will be made to improve the city.

Una News: शहर को संवारने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

Sun, 28 Sep 2025 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
An action plan will be made to improve the city.
सौंदर्यीकरण को लेकर रिपोर्ट तैयार करने में जुटा नगर निगम
विज्ञापन

मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम बनने के बाद ऊना शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में निगम की ओर से एक योजना रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू किया गया है। इस रिपोर्ट में शहर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं में वृद्धि के लिए किए जाने वाले कार्यों का विवरण होगा। योजना में मुख्य रूप से रास्तों का विस्तार, नए पार्कों का निर्माण, पुराने पार्कों का रखरखाव, साइन बोर्ड लगाना और अन्य सुधार कार्य शामिल होंगे। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद ऊना शहर का क्षेत्रफल बढ़ गया है। इसमें ऊना के साथ लगती 14 पंचायतों को भी शामिल किया गया है। इन पंचायत क्षेत्रों में भी विभिन्न बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। शहर में नए स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा। नगर निगम ने शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा तंग बाजारों और गलियों का विस्तार किया जाएगा ताकि नागरिकों को आने-जाने में कठिनाई न हो। हाल ही में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान वाले क्षेत्रों में भी सुधार और पुनर्विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
शामिल पंचायतों को मिलेंगी नई सुविधाएं
नगर निगम में शामिल की गई 14 पंचायतों में सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पक्के रास्ते और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए इन क्षेत्रों के लिए अलग से एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि इन क्षेत्रों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया जा सके।
विज्ञापन

कोट
नगर निगम को बेहतर और सुंदर बनाने के लिए एक विस्तृत योजना पर काम किया जा रहा है। योजना तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed