फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amit Saini becomes President of the Public Works Department Ministerial Federation, Una.

Una News: अमित सैनी बने लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल महासंघ ऊना के प्रधान

Mon, 05 Oct 2026 05:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Amit Saini becomes President of the Public Works Department Ministerial Federation, Una.
ऊना। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल महासंघ जिला ऊना की बैठक सोमवार को विश्रामगृह ऊना में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के पूर्व प्रधान तारा सिंह को अधीक्षक ग्रेड-एक पद पर पदोन्नति मिलने पर संघ की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ के प्रधान पद के रिक्त होने के चलते अमित कुमार सैनी को पहले मनोनीत किया गया। इसके बाद उपस्थित कर्मचारियों की सर्वसम्मति से अमित कुमार सैनी को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल महासंघ जिला ऊना का प्रधान नियुक्त किया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने के साथ कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। नवनियुक्त प्रधान अमित कुमार सैनी ने संगठन को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तारा सिंह, अधीक्षक ग्रेड-एक, पुष्प राज, अधीक्षक ग्रेड-दो, प्रेम चंद, सोहन लाल, ईश्वर सिंह, सुरिंद्र कुमार, अमित कुमार सैनी, मुमेर सिंह, बलबीर सिंह, दीपक कुमार, रवि कुमार, राम दयाल, कमल और बनदेव राज, वरिष्ठ सहायक तथा मान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed