फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amid the noise of elections, a farewell party was given to the BDC members in Bangana.

Una News: चुनावों के शोर के बीच बंगाणा में बीडीसी सदस्यों को दी विदाई पार्टी

Wed, 26 Nov 2025 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Amid the noise of elections, a farewell party was given to the BDC members in Bangana.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। पंचायती राज चुनावों के शोर के बीच खंड सभागार बंगाणा में बुधवार को बीडीसी सदस्यों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। विदाई समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि बुधवार को बैठक बीडीसी सदस्यों के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम थी। अब इसके उपरांत नई पंचायत समिति का चुनाव होगा, जिसके बाद नई समिति के सदस्य आगामी बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बीडीसी सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। बैठक की शुरुआत सामान्य कार्यवाही के साथ हुई, जिसके बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान बीडीसी सदस्यों ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सभी ने एक-दूसरे के सहयोग और समन्वय को सराहते हुए भविष्य में भी इसी तरह की सकारात्मक कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया। बीडीसी सदस्य योगेंद्र देव आर्य ने कहा कि अधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित करने का यह पहला अवसर है। इससे पहले कभी भी इस प्रकार का सामूहिक सम्मान समारोह नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आज की बैठक और यह विदाई सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि टीम भावना से ही क्षेत्र में विकास संभव हो पाया है। इस अवसर पर अध्यक्ष देवराज, जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा, सत्यदवी, जोगिंदर देव आर्य, नीलम कुमारी, राज कुमार, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, एस डी एम सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा,कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed