फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ambulance workers roared in MC Park over their demands

Una News: मांगों को लेकर एमसी पार्क में गरजे एंबुलेंस कर्मी

Thu, 29 May 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers roared in MC Park over their demands
ऊना के एमसी पार्क में 108 व 102 कर्मी सीटू के साथ मिल कर रोष प्रदर्शन करते हुए।संवाद - फोटो : संवाद
सीटू के बैनर तले किया प्रदर्शन, अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा, कंपनी की तरफ से ईएल और सीएल का कोई प्रावधान नहीं
कई वर्षों से कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी नहीं की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार को सीटू के बैनर तले क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर एमसी पार्क तक रोष रैली निकाली। कर्मचारियों ने एंबुलेंस कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कंपनी श्रम कानूनों को ताक पर रखकर कर्मचारियों से कार्य करवा रही है। कंपनी की तरफ से कोई ईएल और सीएल का प्रावधान नहीं है। आठ घंटे की ड्यूटी के बजाय 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है, जो श्रम कानूनों के खिलाफ है। इस मामले को लेकर कई बार कर्मचारियों की तरफ से उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है लेकिन आज तक कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया गया।

इसके चलते मजबूरी में कर्मचारियों को यह हड़ताल करनी पड़ी। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रधान रजनीश कुमार ने बताया कि कई वर्षों से कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे कर्मचारियाें को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। अन्य कर्मचारियों ने बताया कि इसे लेकर जो लोग कंपनी के समक्ष आवाज उठाते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है। कंपनी के इस तानाशाही रुख से कर्मचारियाें को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांग उठाई कि वेतन में हर वर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, कंपनी में सभी प्रकार के श्रम कानूनों को लागू किया जाए, ईपीएफ व ईएसआई में की गई दस्तावेज संबंधी गलतियों को ठीक किया जाए, कर्मचारियों के नियमानुसार सभी छुट्टियां का प्रावधान बिना वेतन काटे किया जाए। इन मांगों को लेकर कर्मचारियाें ने अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सीटू ऊना से गुरनाम सिंह, 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ऊना के प्रधान रजनीश कुमार, उप प्रधान कुलवीर सिंह, महासचिव शशि कुमार, कोषाध्यक्ष शेवेंद्र, नरेंद्र पाल, अजय कुमार, अजय जसवाल, सुदेश कुमारी, सीमा शर्मा, ममता कुमारी और स्मृति सहित सभी एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed