फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb School team was the overall champion

Una News: अंब स्कूल की टीम रही ओवरऑल चैंपियन

Fri, 17 Oct 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Amb School team was the overall champion
अंडर 14 प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। कुरियाला स्कूल के सर्वजोत सिंह और रावमापा ठठ्ठल की दीपिका को अंडर 14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट चुना गया है। लड़कों के वर्ग में रावमापा अंब की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। वीपीएस बहडाला स्कूल की टीम रनरअप रही। लड़कियों के वर्ग रावमापा ठठल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।

जबकि डीएवी ऊना रनरअप रहा। अंब स्कूल खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में डीएवी ऊना के पुनीत शर्मा प्रथम, रॉकफोर्ड स्कूल ने द्वितीय और बसाल के शांतनु ने तृतीय स्थान, 800 मीटर दौड़ में कुरियाला स्कूल के सर्वजोत सिंह ने प्रथम, जलग्रां के आदर्श शांडिल ने द्वितीय, अंब स्कूल के अभिषेक ने तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में जलग्रां स्कूल के आदर्श ने प्रथम, अंब के रिहान अली ने द्वितीय, बंगाणा के राहुल शर्मा ने तृतीय, गोला फेंक में लठियाणी स्कूल के आदित्य ठाकुर ने प्रथम, वीपीएस बहडाला के जय आदित्य ने द्वितीय, वीपीएस बहडाला के उज्जवल ने तृतीय, चक्का फेंक में जीएमएस थानाकलां संयम ठाकुर ने प्रथम, वीपीएस बहडाला के उज्जवल ने द्वितीय, अंबेहड़ा के वंशित चांदला ने तृतीय, हाई जंप में एसवीपी गगरेट के वेदांत ने प्रथम, बंगाणा के अक्षय धीमान ने द्वितीय, नैहरियां के अमित जसवाल ने तृतीय, लंबी कूद में कुरियाला स्कूल के सर्वजोत सिंह ने प्रथम, राघव अग्निहोत्री ने द्वितीय और डीएवी ऊना के पुनीत सैनी ने तृतीय, ट्रिपल जंप में बंगाणा ध्रुव शर्मा ने प्रथम, बसाल के हर्ष बढियाल ने द्वितीय, बसाल के आशुतोष ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। भाला फेंक में सलोई स्कूल के श्लोक ने प्रथम, अंदौरा के मदन गोपाल ने द्वितीय, अंदौरा के अंश ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के मुकाबलों में 400 मीटर रिले रेस में अंब स्कूल की टीम ने प्रथम, ठठल ने द्वितीय, ईसपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में ठठल स्कूल की दीपिका ने प्रथम, एसवीएन चौकीमन्यार की श्रेयांशी दूसरे, स्कॉलर यूनिफाइड की नव्या ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। 200 मीटर दौड़ में एसवीएन चौकीमन्यार की श्रेयांशी ने प्रथम, ठठल की दीपिका ने द्वितीय, स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल की नव्या ने तृतीय स्थान पर धाक जमाई। 400 मीटर दौड़ में डीएवी ऊना की नव्या शर्मा ने प्रथम, डीएवी ऊना की पलक ने द्वितीय, हरमन ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में डीएवी ऊना की नव्या शर्मा ने प्रथम, डीएवी ऊना की पलक ने द्वितीय और अंब की मनप्रीत ने तृतीय, गोला फेंक में नगड़ां की सिमरन ने प्रथम, वीपीएस बहडाला की अंशिका ने द्वितीय, समूर की मन्नत कौर ने तृतीय, चक्का फेंक में समूर की मन्नत कौर ने प्रथम, अंदौरा की मानवी ने द्वितीय, अंब की रेखा ने तृतीय भाला फेंक में नंगड़ा की सिमरन ने प्रथम, स्कॉलर यूनिफाइड नव्या नवेली ने द्वितीय, संतोषगढ़ की शहनाज बेगम ने तृतीय, तीन किलोमीटर दौड़ में बसाल स्कूल की दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed