फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb and Una college teams won the matches

Una News: अंब और ऊना काॅलेज की टीमों ने जीते मैच

Sat, 09 Nov 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Amb and Una college teams won the matches
बढ़िया प्रदर्शन के चलते सुनंदन शर्मा और अमन शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में दूसरे दौर के तहत शनिवार को दो मैच हुए। ऊना के पुलिस लाइन झलेड़ा में हुए मैच में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने छह विकेट और दूसरे मैच में अंब काॅलेज ने 15 रन से जीत दर्ज की है। मैच में बढ़िया प्रदर्शन के चलते राजकीय महाविद्यालय ऊना के सुनंदन शर्मा और अंब कॉलेज के अमन शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में टॉस जीतकर एसवीएसडी कॉलेज की टीम ने बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज युवराज ठाकुर ने सर्वाधिक 56, अंछित ठाकुर 21, राहुल 33, सृजन प्रभाकर ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में राजकीय विद्यालय ऊना के सुनंदन शर्मा ने सर्वाधिक चार, दिव्यम चौधरी ने तीन तथा अनिरुद्ध व मयंक ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऊना काॅलेज की टीम ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ही 157 रन बना दिए। टीम के बल्लेबाज सुनंदन शर्मा ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुनंदन ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि विनय ने 37 तो अनिरुद्ध शारदा ने 26 रन बनाए। मैच में ऊना कॉलेज की टीम छह विकेट से विजेता बनी। इसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में हमीरपुर कॉलेज की टीम ने अंब काॅलेज के खिलाफ टॉस जीत गेंदबाजी की। अंब कॉलेज की टीम ने 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवा 149 रन जोड़े। टीम के बल्लेबाज रमन कुमार 61, अनमोल 30, आर्य 13 व अमन शर्मा ने 22 रन का योगदान दिया। हमीरपुर के गेंदबाज हार्दिक व शिवम और कीर्ति ने दो-दो जबकि मनीष एवं निखिल ने एक-एक विकेट झटका। हमीरपुर कॉलेज की टीम 19.5 ओवर खेलते हुए 134 रन पर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज शिवम शर्मा 47, मनीष ने 25, हार्दिक ने 30 रन का योगदान दिया। अंब कॉलेज के गेंदबाज निखिल व दीपक ने दो-दो तो अमन शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। अंब की टीम 15 रन से विजेता बनी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed