फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Along with fitness, Prime Minister laid emphasis on cycling on Sunday: Bhutto

प्रधानमंत्री ने फिटनेस के साथ ही संडे को साइक्लिंग पर जोर दिया : भुट्टो

Sun, 29 Dec 2024 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Along with fitness, Prime Minister laid emphasis on cycling on Sunday: Bhutto
लठियाणी(ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा पार्टी कार्यालय में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल और फिटनेस के साथ ही संडे को साइक्लिंग पर जोर दिया। इसके साथ ही कभी नक्सल का गढ़ रहे बस्तर में हो रहे ओलिंपिक की चर्चा भी की। बही, कैंसर के मरीजों को मिल रहे आयुष्मान भारत योजना के लाभ के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री के संबोधन से हमें ऊर्जा मिलती है और समाज सेवा की प्रेरणा भी मिलती है। भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री उन विषयों और समस्याओं पर अपने विचार शेयर करना चाहते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। कहा कि प्रधान मंत्री की लंबी सोच की वजह से दस वर्ष के कार्यकाल में भारत ने 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का महत्वाकांक्षी मिशन तय किया है। एनडीए सरकार के तहत भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, सूरम सिंह ,सुदर्शन शर्मा, अजय कुमार,अभय राणा, सुभाष शास्त्री, उपप्रधान जीवन शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed