फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegations of transactions worth lakhs with forged signatures in Truck Operator Union

Una News: ट्रक ऑपरेटर यूनियन में जाली हस्ताक्षर से लाखों के लेन-देन का आरोेप

Wed, 23 Apr 2025 08:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Allegations of transactions worth lakhs with forged signatures in Truck Operator Union
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। नंगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन में लाखों के कथित घोटाले की रिपोर्ट ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रोहित कालिया ने डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह के पास की है। रोहित कालिया ने यूनियन के दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलहाल उनके हाथ बैंक के दो चेक लगे हैं। इन पर उनके हस्ताक्षर की जगह किसी और ने हस्ताक्षर किए हैं। चेकों पर लाखों का भुगतान भी हो गया। चेकों का भुगतान एक ही फर्म को हुआ है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह तो शुरुआत है और इस तरह के कथित घोटाले और भी सामने आ सकते हैं। इसके लिए सीधे तौर पर यूनियन के प्रबंधक और अकाउंट प्रभारी जिम्मेवार हो सकते हैं। जांच और ऑडिट करवाने के लिए आरए को लिखा गया है। यूनियन के प्रबंधक से संपर्क किया तो उन्होंने सभी आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि उन्हेें किसी साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह संधू ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed