{"_id":"68b6d9b905c4d597b60b8e5c","slug":"all-the-schools-of-the-district-will-be-involved-in-the-online-orientation-program-una-news-c-93-1-una1002-164138-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम में जिले के सभी स्कूल होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम में जिले के सभी स्कूल होंगे शामिल
विज्ञापन
बच्चों को नवाचार और शोध की भावना को प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का मकसद
उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने जारी किए सभी स्कूलों को निर्देश
6 सितंबर 2025 को ज़ूम एप के माध्यम से होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना ने सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, उच्च विद्यालयों एवं निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आयोजित ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम (उन्मुखीकरण कार्यक्रम) में अनिवार्य रूप से भाग लें।
राज्य नोडल अधिकारी इंस्पायर अवार्ड मानक (एससीईआरटी सोलन) की ओर से जारी पत्र के संदर्भ में यह कार्यक्रम आगामी 6 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक ज़ूम एप के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ योजना प्रभारी अध्यापक की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़ने के लिए ज़ूम लिंक, मीटिंग आईडी 968 5376 7248 और पासकोड 990708 जारी किए गए हैं। कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9882787598 पर संपर्क किया जा सकता है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा ऊना अनिल कुमार तक्खी ने सभी विद्यालय प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जोड़ें, ताकि बच्चों में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति नवाचार और शोध की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके।