फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All India Kisan Sabha burnt copies of the Union Budget

Una News: अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाईं

Wed, 04 Feb 2026 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
All India Kisan Sabha burnt copies of the Union Budget
अमेरिका के साथ कृषि समझौता किसानों के लिए खतरा : किसान नेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। अखिल भारतीय किसान सभा की राज्य समिति के आह्वान पर बुधवार को नंगल बस स्टैंड के पास केंद्र सरकार के किसान विरोधी बजट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बजट की प्रतियां जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढेर और तहसील सचिव महिंदर सिंह संगतपुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में छोटे और सीमांत किसानों का केवल एक बार उल्लेख किया, जबकि खेतिहर मजदूरों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में कृषि की औसत विकास दर घटकर 3.5 प्रतिशत रह गई, जबकि दशकों की औसत दर 4.45 प्रतिशत रही। फसल उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई।किसान नेताओं ने 'वीबीजी राम जी योजना के लिए 95,692 करोड़ रुपये आवंटन और केंद्र-राज्य वित्तीय बोझ पर सवाल उठाए। साथ ही भारत-अमेरिका कृषि समझौते को किसान हितों के लिए खतरा बताया। प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में तरसेम लाल सुखसाल, टेक चंद भल्लड़ी, राकेश बाली कलसेड़ा, गुरमेल सिंह, दविंद्र, गुलजार सिंह, बलबीर सिंह, बरजिंद्र सिंह डोड, हरजाप सिंह बडियाल, शकुंतला देवी, राज कुमार, नानक सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह, कुलवंत पाठक सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed