फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Albendazole medicine given to trainees

Una News: प्रशिक्षुओं को खिलाई एल्बेंडाजोल दवा

Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Albendazole medicine given to trainees
आईटीआई नैहरियां ने मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। 20 से 27 फरवरी तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह के पहले दिन वीरवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में 19 वर्ष तक की आयु के 24 प्रशिक्षुओं को एल्बेंडाजोल (कृमि नियंत्रण) दवा खिलाई गई। संस्थान के समूह अनुदेशक राकेश कुमार ने संस्थान के अनुदेशकों की उपस्थिति में शबनम, किरण, सपना, सानिया, आंचल शर्मा, अंकिता ठाकुर, आरती, मुस्कान, अनामिका, महक, सानिया, आंचल, सुजल ठाकुर, अक्षय, सचिन, उदय मिन्हास, सुजल, सचिन कुमार और एकलव्य को यह दवाई खिलाई। प्रधानाचार्य ईं. प्रवेश शर्मा ने बताया कि यह एक सुरक्षित दवा है और इरे खाने से कोई भी गलत प्रभाव नहीं होता। यह दवा पेट के कीड़ों या कृमियों को समाप्त करने के लिए दी जा रही है। पेट में अधिक कीड़े या कृमि होने की स्थिति में यह दवा देने पर इन बच्चों को हल्की सी उल्टी या चक्कर आ सकता है। ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में बच्चे को थोड़ा समय के लिए खुली हवा में लेटा देना चाहिए और पानी पिला देना चाहिए। इसके बाद पांच से सात मिनट में ही बच्चा सामान्य अवस्था में आ जाता है। यह दवा बच्चों को खाली पेट कभी भी नहीं खिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed