फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   agriculture

जिले में इस साल भी मक्की की फसल पर मंडरा रहा खतरा

Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
agriculture
ऊना। मक्की की फसल पर इस साल फिर से खतरा मंडराने लगा है। इस बार फसल के मुताबिक हुई बारिश लाभदायक है। हालांकि, राहत की फुहारों के बीच फॉल आर्मी वर्म कीट ने फसल पर हमला बोल दिया है। इस वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 1,500 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर मक्की की फसल लगाई जाती है। कई सिंचित स्थानों पर पहले तो गैर सिंचित क्षेत्र में मानसून आने पर बुआई की जाती है। ऐसे में इस समय जिले भर में मक्की की बिजाई खत्म हो चुकी है और पौधा बड़ा हो रहा है। इस बीच कुछ दिन पहले से फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कीट फसल भक्षी है। यह तेजी से फसल को नुकसान पहुंचाता है। अगर समय रहते फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान कर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में मक्की और अन्य फसलों में भारी तबाही हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल मक्की की फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ था। कीड़े की चपेट में आने से फसल को दाना ही नहीं पड़ा। लगभग 60 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हो गई थी। इस कारण इस बार कई किसानों ने मक्की लगाई ही नहीं। हालांकि इस बार मौसम ने तो किसानों का साथ दिया लेकिन अब कीड़े का खतरा फिर से मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
किसानों से स्प्रे करने की अपील
- कृषि विभाग ने किसानों से फसल पर कौराजेन कीटनाशक का स्प्रे करने की अपील की है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने विभाग के पास कौराजेन कीटनाशक सभी विकास खंडों में उपलब्ध करवाई जा रही है। कौराजेन का पहला स्प्रे बुआई के दस दिन बाद मक्की के पत्तों के भंवर में करें। किसी भी सहायता के लिए किसान कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed