फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District administration acting at the behest of Congress leaders: Satti

कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम कर रहा जिला प्रशासन : सत्ती

Sat, 22 Aug 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
District administration acting at the behest of Congress leaders: Satti
ऊना। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर बसोली के ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच उपायुक्त कार्यालय परिसर में धारा 163 लागू किए जाने की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन कांग्रेस नेताओं के इशारे पर राजनीतिक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ग्रामीण अपने अधिकार की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे। उन्होंने न तो किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और न ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया, ऐसे में उन पर प्रतिबंध लगाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को राजनीतिक दबाव में काम करने के बजाय निष्पक्षता के साथ ग्रामीणों की शिकायत सुननी चाहिए।
विज्ञापन


विधायक ने आरोप लगाया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे को देखकर कुछ अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के हित जागृत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और बीडीओ को तत्काल वहां लाया गया है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी और निष्पक्षता नहीं भूलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed