{"_id":"578cdbe34f1c1b9032c4bf8b","slug":"agitation-of-abvp-at-bhatoli-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटोली कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटोली कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
भटोली कालेज में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
एसवीएसडी कॉलेज भटोली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के कार्यकर्ताओं ने रूसा प्रणाली के विरोध में प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमन शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कॉलेज तथा विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर रोष जताया। अमन शर्मा ने कहा कि विवि प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। विवि प्रशासन की ओर से लागू किए गए रूसा सिस्टम के कारण ऐसा हो रहा है। तीसरे सत्र में पढ़ रहे छात्रों का पहले सेमेस्टर का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। यदि इसी तरह सिस्टम चलता रहा तो उनका भविष्य पूरी तरह डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की नई भर्ती को लेकर भी विवाद है। छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई चौपट होकर रह गई है।
विज्ञापन
वहीं, उनका कॉलेज में समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि नए छात्रों को कॉलेज की पत्रिका नहीं दी गई है। पूरा शुल्क अदा करने पर भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, कॉलेज परिसर में सफाई का प्रबंध तक नहीं किया गया है। शौचालयों की हालत भी खराब है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए नहीं तो एबीवीपी को बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन