Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After the festive season, Una witnessed a long traffic jam on Sunday.

Una News: त्योहारी सीजन के बाद रविवार को ऊना में लगा लंबा जाम

Mon, 27 Oct 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
After the festive season, Una witnessed a long traffic jam on Sunday.
ऊना में लगे जाम में फसा हुआ रोगी वाहन।संवाद
अपने कार्य स्थलों पर लौटने के चलते बढ़ी वाहनों की संख्या
विज्ञापन

यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस जवानों को करनी पड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। त्योहारी सीजन खत्म होते ही रविवार को शहर पूरी तरह से जाम हो गया। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर ऊना शहर में रेड लाइट चौक से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक दो-दो किलोमीटर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शहर से निकलना वाहन-चालकों के लिए मुश्किल हो गया। खास तौर पर बस स्टैंड के आसपास दोपहर के बाद से ही ऐसी हालत बनी रही। जाम के चलते वाहन रेंग-रेंग कर चले। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मचारी तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के लिए चुनौती बन गया। दिवाली से पहले भी शहर में इस प्रकार का जाम लगने की समस्या सामने आई थी। उस समय लोग त्योहारी सीजन के चलते अपने घरों को लौट रहे थे। अब त्योहारी सीजन खत्म होने बाद लोग अपने कार्य स्थलों पर लौट रहे हैं। इससे एकाएक एनएच पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार से लोगों के लौटने का क्रम जारी है। ऊना में जाम लग रहा है। जाम के चलते वाहन चालकों के अलावा स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ऊना-हमीरपुर सड़क मार्ग, ऊना-संतोषगढ़ रोड पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। ऊना शहर से निकलने में ही वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। एसपी अमित यादव ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed