फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After a long 34-day vacation, the college reopened and the excitement returned.

Una News: 34 दिन की लंबी छुट्टियों के बाद कॉलेज खुलते ही लौटी रौनक

Thu, 05 Feb 2026 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
After a long 34-day vacation, the college reopened and the excitement returned.
परिसर में विद्यार्थियों की दिखी चहल-पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। 34 दिन की लंबी शीतकालीन छुट्टियों के बाद वीरवार को जिले के कॉलेज दोबारा खुले। इस दौरान परिसर में सुबह से ही विशेष उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। लंबे अंतराल के बाद छात्रों की वापसी से कॉलेज का माहौल फिर से जीवंत हो उठा। गेट पर प्रवेश करते ही छात्रों के चेहरे पर नई ऊर्जा, मित्रों से मिलने की खुशी और पढ़ाई को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था। सुबह के समय ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने विभागों में पहुंचने लगे। कक्षाओं में उपस्थिति संतोषजनक रही और शिक्षकों ने भी पूरे मनोयोग से विद्यार्थियों का स्वागत किया। कई कक्षाओं में आज परिचयात्मक संवाद हुआ, जिसमें शिक्षकों ने आगामी शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षाओं और पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।

कॉलेज परिसर के लॉन, गलियारों और कैंटीन में छात्रों की चहल-पहल देखते ही बन रही थी। मित्रों के साथ अनुभव साझा करते, हंसी-मजाक करते और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते छात्र माहौल को खुशनुमा बना रहे थे। कैंटीन में भी रौनक लौट आई, जहां अवकाश के बाद पहली बार इतनी भीड़ देखने को मिली। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा के प्रबंध दुरुस्त पाए गए। प्राचार्य ने कहा कि लंबी छुट्टियों के बाद पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है और सभी छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें। 34 दिनों के अवकाश के बाद कॉलेज खुलने का पहला दिन उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed